फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की चारपाई पर बैठना अनुसूचित जाति के युवक को पड़ा भारी, होना पड़ा अपमानित

विज्ञापन
social injustice
विज्ञापन
पूंछ (झांसी)। पूंछ थाना इलाके के ग्राम धोरका में अनुसूचित जाति के युवक को गांव के ही दबंगों की खाली चारपाई पर बैठना भारी पड़ गया। दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए युवक को अपमानित किया और चारपाई से उठा दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एससी /एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूंछ थाना क्षेत्र के गांव धोरका निवासी आशीष कुमार अहिरवार 11 अक्तूबर को राजनारायण राजपूत की आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। आटा चक्की के बाहर खाली चारपाई पर वह बैठ गया। इस दौरान आटा चक्की संचालक नारायण राजपूत और राधाचरण ने उसे चारपाई पर बैठा देखा तो नाराज हो गए। दोनों ने उसके साथ गालीगलौज की और अपमानित कर चारपाई से उठा दिया। यहां तक कि उसका गेहूं भी आटा चक्की पर पीसने से इनकार कर दिया। इस पर वह अपनी गेहूं की बोरी लेकर घर पहुंच गया। घर जाकर उसने परिजनों और समाज के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह समाज के लोगों के साथ थाने पहुंचा। वहां पर उसने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी /एसटी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें