फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की बनेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले भर के स्कूल व कॉलेजों के छात्रावास में रहने वाले छात्रों की सूची तैयार होगी। यह सूची पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ संबंधित थाने में भी रहेगी। समय-समय पर पुलिसकर्मी छात्रों के बारे में जानकारी भी जुटाते रहेेंगे।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिले के एक दर्जन से अधिक छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की सूची तैयार होगी। इसमें छात्रों का नाम, पता व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को तैयार किया जाएगा। पुलिस व प्रशासन के साथ ही यह सूची संबंधित थाने के पास रहेगी। समय-समय पर सूची के साथ छात्रों की जांच करने के साथ ही पुलिस जानकारी जुटाती रहेगी। कॉलेज व स्कूल प्रशासन को भी पुलिस का पूरा सहयोग करना होगा। यदि छात्र घर जाता है या फिर किसी रिश्तेदार या दोस्त को बुलाता है तो यह जानकारी भी पुलिस को देनी होगी। समय-समय पर स्कूल व कॉलेज प्रशासन छात्रों के परिजनोें को भी बुलाकर जानकारी हासिल करेंगे।
किराए पर रहने वालों की भी बनेगी सूची
स्कूल व कॉलेज के हॉस्टल के अलावा बाहर किराए पर रहने वाले छात्रों की भी सूची तैयार होगी। सूची में यह दर्ज होगा कि वह किराए पर किसके मकान में कब से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें