फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को मिलेगा अनार तो कोई बजाएगा गिटार

Sat, 26 Sep 2015 12:07 AM IST
झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को दिए जाने वाले चुनाव चिह्न तय कर दिए गए हैं। बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनावों में प्रत्याशियों को अनार, गिटार, जीप, ट्रैक्टर जैसे चुनाव चिह्न मिलेंगे।  
विज्ञापन


 पंचस्थानी चुनाव निदेशालय द्वारा जारी सूची में सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुआं, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हॉकी, चकला-बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टार्च, टेबल फेन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल, नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्रॉक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बॉक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम चुनाव चिह्न के तौर पर दिए जाएंगे। 

वहीं, सदस्य जिला पंचायत के लिए आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्वा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउड स्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ ठेला, हल, हैलीकाप्टर चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन


स्कूलों में मिटाए जाएंगे चिह्नझांसी। पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए जाएंगे। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए अनार, गेंद -बल्ला, चश्मा, गिटार, गमला आदि के चिह्न बने रहते हैं। आदर्श आचार संहिता के तहत मतदान केंद्र बनने वाले स्कूलों से यह चिह्न मिटाए जाएंगे।मतदान केंद्रों की सूची फाइनल होते ही शिक्षा विभाग को चिह्न मिटवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें