पुष्पक एक्सप्रेस के डी टू जनरल कोच में लगे आरओ सिस्टम से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को कानपुर के भीमसेन स्टेशन पर रोक लिया।
लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस के डी टू जनरल कोच में लगे आरओ सिस्टम (पानी साफ करने का उपकरण) में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को कानपुर के भीमसेन स्टेशन पर रोक लिया। बाद में इलेक्ट्रिक स्टाफ ने वायरिंग को ठीक किया। इस मामले के कारण ट्रेन पौन घंटे तक मौके पर खड़ी रही। यह ट्रेन झांसी एक घंटा दस मिनट देरी से आई।
मंडल के दो स्थानों पर पटरी चटकी, छह ट्रेनें लेट
मंडल के धौर्रा व जाखलौन और बिजौली व खजराहा स्टेशन के बीच सोमवार को तड़के ठंड से दो स्थानों पर रेल फ्रैक्चर (पटरी चटकना) हो गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो सका। इन घटनाओं के कारण छह ट्रेनें व पांच मालगाड़ियां लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
मुंबई एक्सप्रेस के फ्रंट एसएलआर की स्प्रिंग टूटी
लोकमान्य तिलक मुंबई से संत कबीर धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फ्रंट एसएलआर की स्प्रिंग टूट गई। इस कमी को झांसी स्टेशन पर सीएंडब्ल्यू स्टाफ ने पकड़ लिया। बाद में ट्रेन की गति को धीमा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आखिरी स्टेशन तक चलाया।