फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बढ़ने पर खोले गए माताटीला बांध के 16 गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उप्र से सटे इलाकों में लगातार बारिश होने से बेतवा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जलस्तर बढ़ने से माताटीला बांध से 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस पानी को बाहर निकालने के लिए बांध के 16 गेट दो फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। सिंचाई विभाग अभियंताओं ने देर-रात जल स्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई है। वहीं, निचले इलाके के लोगों को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से झांसी के निकटवर्ती इलाकों में बारिश हो रही है। इसके चलते बेतवा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हुई। शुक्रवार को राजघाट जलाशय से 51680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। माताटीला बांध से 56 हजार क्यूसेक पानी आगे के लिए छोड़ा गया। बांध से निर्धारित स्तर के बाद पानी बाहर निकालने के लिए सोलह गेट को दो फीट की ऊंचाई पर खोलने पड़े। अधिशासी अभियंता मो. फरीद के मुताबिक देर-रात जलस्तर बढ़ने की संभावना है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ढुकुवां डैम से 14,116 क्यूसेक, पारीछा डैम से 8850 क्यूसेक, पहाड़ी डैम से 1200 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया हालांकि धसान नदी में बहाव न होने से लहचूरा एवं सपरार बांध के गेट बंद कर दिए गए हैं। पहूंज नदी में डोंगरी बांध से 230 क्यूसेक पानी छोड़ गया। रेलवे पुल के भी गेट बंद हैं। नोट घाट पर बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के बजाय 191.70 मीटर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें