मऊरानीपुर। पुलिस टीम ने बुधवार को तेज आवाज डीजे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए छह वाहनों के चालान किए। साथ ही क्षमता से अधिक साउंड न रखने और रात 10 बजे के बाद किसी हाल में डीजे न बजाने की हिदायत दी गई।
रात 10 बजे के बाद व तेज आवाज में बज रहे डीजे की खबर बुधवार में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इसे संज्ञान में लेकर कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने अपनी टीम यातायात प्रभारी प्रेमपाल सिंह, विजय के साथ गरौठा चौराहे के पास चेकिंग की। यहां ओवरलोड डीजे वाहनों पर कार्रवाई की गई। यहां क्षमता से अधिक साउंड रखे तीन डीजे वाहनों को सीज कर दिया गया। आंबेडकर तिराहे पर दो डीजे और अग्रसेन कॉलेज के पास एक डीजे का चालान किया गया। इस प्रकार कुल छह डीजे वाहनों का 60 हजार रुपये के चालान किए गए। कोतवाल ने चेतावनी देते हुए बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए डीजे सीज कर दिया जाएगा। संवाद