फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पुरुषों ने कराई नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 11 जून से शुरू हुए परिवार नियोजन पखवाड़ा में अब तक छह पुरुषों ने नसबंदी कराई। पुरुष नसबंदी करवाने पर प्रतिपूर्ति राशि के रूप में 2000 रुपये दिए गए। पखवाड़े में पुरुषों को नसबंदी कराने के लिए परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने बताया कि इस बार पखवाड़े में छह पुरुषों ने नसबंदी करवाई है। इसमें तीन पुरुष शहरी और दो मोंठ और एक पुरुष चिरगांव से है। पुरुष नसबंदी महिलाओं की अपेक्षा बहुत आसान और कम समय में होने वाली प्रक्रिया है। बताया गया कि परिवार नियोजन के लिए शहरी क्षेत्र में काम कर रही संस्था की टीम शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। यदि शहरी क्षेत्र में पुरुष को जानकारी चाहिए तो वह 9955198036 पर अशोक भारती या 8840852829 पर अनिल कुमार से और ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष 9009000291 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें