फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त, डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहिद और उसके परिवार वालों के छह असलहों के लाइसेंस होंगे निरस्त
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट निवासी स्क्रैप कारोबारी वसीम की हत्या के मुख्य आरोपी जाहिद, उसके भाई व चाचा के कुल छह असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे। पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। पुलिस असलहे भी जब्त कर चुकी है। अब तक तीन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
1 नवंबर की सुबह बाहर ओरछा गेट निवासी वसीम कुरैशी (30) का अपने चचेरे भाई जाहिद कुरैशी से घर में बालू रखने को लेकर विवाद हो गया था। आवेश में आकर जाहिद ने रिवाल्वर से गोली मारकर वसीम की हत्या कर दी थी। वसीम के भाई सद्दाम की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जाहिद कुरैशी, रुबीना, साकिर कुरैशी व जाकिर कुरैशी उर्फ मुन्ना पर एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि, रुबीना, साकिर कुरैशी व जाकिर कुरैशी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सके। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी जाहिद ने बहू की रिवाल्वर से गोली मारकर वसीम की हत्या की थी। बताया गया है कि मुख्य आरोपी के भाई जाहिद के नाम पिस्टल व राइफल का लाइसेंस है। जबकि, जाहिद के चाचा साकिर के पास भी पिस्टल व राइफल का लाइसेंस हैं। इन सभी के लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी व उसके घर वालों के असलहों के लाइसेंस निरस्त होंगे। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। फरार चल रहे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन

परिजन पहुंचे एसएसपी के पास
बुधवार को वसीम के परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घटना को 15 दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। इस पर एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें