फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा मुफ्त यात्रा का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन के निर्देश पर इस बार झांसी मंडल की 428 रोडवेज बसें रक्षाबंधन के दिन बहनों को मुफ्त यात्रा कराएंगी। रोडवेज प्रशासन ने 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है। रोजवेज के अफसरों का अनुमान है कि करीब साढ़े 17 हजार महिलाएं 24 घंटे के समय के अंदर मुफ्त यात्रा करेंगी।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर इस बार 22 अगस्त को है। शासन के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए परिचालकों को नई टिकट मशीनें दी जाएंगी। इस मशीन में 21 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से लेेकर 22 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए महिलाओं को फ्री टिकट देने की फीडिंग की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक बस में 40 महिलाओं के यात्रा करने की व्यवस्था की गई है।
इन डिपो से संचालित होंगी बसें
डिपो का नाम- बसों की संख्या
झांसी- 200
ललितपुर- 20
बांदा- 13
राठ- 10
कोंच- 10
लंबी दूरी की बसें 175
कुल बसों की संख्या- 428
शासन के निर्देश पर बसों के चलाने की व्यवस्था की जा रही है। नियमित संचालन के साथ ही कम दूरी के बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएं भाइयों के पास पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें