फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पर्यूषण पर्व का समापन होने के बाद महानगर में कलशाभिषेक समारोह का क्रम शुरू हो गया है। सोमवार को महानगर के मोहल्ला वैद्यराज स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कटरा में वार्षिक कलशभिषेक समारोह में तीर्थंकर प्रभु का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने श्रावकों को पर्यूषण पर्व का महत्व बताया। वहीं मंगलवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रावक-श्राविकाएं वर्षभर में जाने-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगेंगे।
विज्ञापन

कटरा जैन मंदिर में आयोजित समारोह में आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने कहा कि भगवान के अभिषेक करने का सौभाग्य पुण्यशाली जीवों को मिलता है। पर्यूषण में सभी श्रावक-श्राविकाएं अपने कर्मों की निर्जरा करने के लिए तमाम उपक्रम करते हैं। इसके बाद क्षमावाणी पर्व अपनी आत्मा को निर्मल करने का संदेश देने और गलतियों का पश्चाताप करने अवसर देता है। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक डॉ. प्रमोद जैन ने आचार्य विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण किया। ध्वजारोहण डॉ. विनय जैन और मंगलाचरण पिंकी जैन, कल्पना जैन ने किया।
समारोह के दौरान सौधर्म इंद्र सुरेश जैन, सनत इंद्र पंकज जैन आरुष जैन, ईशान इंद्र विपिन जैन, आलोक जैन, माहेंद्र इंद्र डॉ. सिद्धार्थ जैन, अर्पित जैन, अमित जैन, अखिल जैन, सिंघई संजय जैन, विपिन जैन ओम ने कलशाभिषेक किया। आरती करने का सौभाग्य हुकुमचंद्र जैन, मीनू जैन को मिला। इस मौके पर दिनेश जैन डीके, शरद जैन, खुशाल जैन, कमलेश जैन, प्रदीप जैन, अमित जैन, नीलेश जैन, अजय जैन, मनोज जैन, बबलू जैन, अजित जैन, अशोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें