फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने स्कूल में पहुंचकर खुश हुईं शैली, किया गया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पारीछा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारीछा में बुधवार को विद्यालय की पूर्व छात्रा और एथलेटिक शैली सिंह का सम्मान किया गया। बचपन में शिक्षा देने वाले अपने विद्यालय में पहुंचकर शैली खिल उठीं। इस दौरान उन्होंने अपनी क्लास को भी देखा। साथ ही अध्यापकों से यादें साझा कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शोभाराम तिवारी ने शैली सिंह के शिशु से लेकर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने तक का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक श्याम सुंदर विश्वकर्मा, महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शालिनी भार्गव ने शैली सिंह को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शैली सिंह की माताजी विनीता सिंह का भी सम्मान किया गया। शालिनी भार्गव ने कहा कि वे खेल में हर संभव शैली की मदद करेंगीं। क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भी खिलाड़ी बिटिया और उनकी मां का सम्मान किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धीरज सिंह परिहार, पारीछा परियोजना के सीजीएम इंजीनियर मनोज सचान, इंजीनियर डीके सिंह, विद्या भारती के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह, राकेश, धर्मवीर भारती, सौरभ विजय, सुशील पाराशर, नवीन कुमार, बीएस राय, संदीप गुप्ता, कमलेश कुमार, हरिदास साहू, जेपी कटियार, आरए सिंह भदौरिया, स्वयं प्रकाश, उमेश कुमार पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें