फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम लेलो न हमारी खबरिया...

Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सनफ्रान अशोक सिटी रविवार की सायं मधुर भजनों से गूंजती रही। सुप्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने जहां अपनी कर्णप्रिय आवाज एवं मनमोहक अंदाज से श्रोताओं को बांधे रखा, वहीं भजन गायक विष्णु मिश्रा ने चौपाइयों के माध्यम से झांसी दर्शन को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


भजन संध्या में तृप्ति शाक्या ने ‘एक ही सत्य है, शिव ही सुंदर है, सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘कभी राम बनके, कभी श्याम बनके  चले आना प्रभु जी चले आना’, ‘श्याम लेलो न हमारी खबरिया’ आदि भजनों की प्रस्तुति से लोगोें को भक्ति रस से विभोर कर दिया। वहीं भजन गायक विष्णु मिश्रा ने झांसी दर्शन को चौपाइयों के गायन अंदाज में पेश किया। इनमें ‘झांसी की रानी साक्षात दुर्गा माई’ खासा सराहा गया।

इसके अलावा उन्होंने ‘मैने पूंछा पपीहे से ए पपीहा तैरा किसके विरह से तड़पता जिया’, ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ आदि भजनों से लोगों को देर रात्रि तक बांधे रखा। वहीं सारेगामा विनर रागिनी गोठेकर ने ‘सिद्धी शरण, मंगल करण, तैरी एक नजर हो जाए’ को बेहद सुरीली आवाज में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि बबीना विधायक कृष्ण पाल सिंह राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीओ सिटी कल्याण सिंह, मैनेजर जीतेंद्र कटियार, नितिन पटैरिया, अमित वत्स, रवि दुबे, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन नीति शास्त्री ने किया, जबकि आभार चेतन श्रीवास्तव ने जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें