फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के सम्मान में शौर्य यात्रा आज, आप भी आइए...

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में अमर उजाला की ओर से शनिवार को ‘शौर्य यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसका झांसी का जन-जन सहभागी होगा। अपनी रानी के सम्मान में आप भी इसका हिस्सा बनिए। यात्रा रानी महल से शाम चार बजे निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत रानी महल से शाम चार बजे होगी। यहां से शुरू हुई यात्रा सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचेंगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यात्रा में महिलाएं व स्कूली छात्राएं रानी का वेश धारण कर चलेंगी। अन्य महापुरुषों के स्वरूप भी नजर आएंगे। हाथों में तिरंगे झंडे होंगे और जुबां पर रानी का जयघोष। यात्रा को लेकर शहर में उत्साह की स्थिति बनी हुई है। अपनी रानी के सम्मान में आप भी इसका हिस्सा बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें