फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नवंबर से शुरू होगा सीपरी ओवरब्रिज का अधूरा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। ये काम 20 नवंबर से शुरू होगा। दीपावली के चलते काम को आगे बढ़ा दिया गया था। पूर्व में यह काम एक नवंबर से शुरू होने वाला था।
विज्ञापन

सीपरी बाजार ओवरब्रिज के अधूरे काम को पूरा करने के लिए रेलवे और संबंधित कंपनी पूरी तरह तैयार है। पटरियों के ऊपर और पानी की टंकी की तरफ गार्डर रखे जाने हैं, जिसके लिए दो बड़ी क्रेन तैयार हैं। पहले ये कार्य एक नवंबर से शुरू होना था, लेकिन त्योहार पर होने वाली भीड़भाड़ के चलते कार्य को दीपावली के बाद तक आगे बढ़ा दिया गया। इस अवधि में रेलवे ने गार्डरों की स्थिति जांच, ब्रिज के नीचे पटरियों, सिगनल सिस्टम व ओवर हैड इलेक्ट्रिक से जुड़े पहलुओं की जांच को पूरा कर लिया है। कार्य के दौरान ट्रेन व मालगाड़ियों के संचालन पर कम से कम प्रभाव पड़े, इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। ऐसा करने से कार्य प्रारंभ होने पर कोई समस्या सामने नहीं आ सकेगी।
ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर सीपरी से इलाइट, बीकेडी चौराहा व स्टेशन की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना होगा। इसके अलावा भारी वाहन या आवास विकास से इलाइट की तरफ जाने वाले वाहनों को सीपरी बाजार क्षेत्र से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली से कंपनी कर्मचारियों के लौटते ही काम शुरू हो जाएगा। 20 नवंबर तक काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें