फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ा गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना, खाते से उड़ाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फोन- पे के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करना एक युवक को भारी पड़ गया। जालसाजों के झांसे में आकर युवक अपने खाते से चालीस हजार रुपये गवां बैठा। धोखाधड़ी का अहसास होने पर भुक्तभोगी युवक ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नई बस्ती, सिया मस्जिद कंपाउंड निवासी सुमित कुमार वर्मा स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर को अपने एक दोस्त को पांच सौ रुपये फोन पे के जरिए ट्रांसफर किए लेकिन, यह पैसा उसके दोस्त तक नहीं पहुंचा। उसने कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने की खातिर गूगल पर नंबर सर्च किया। सुमित के मुताबिक वहां फोन पे के नाम से एक फर्जी कस्टमर केयर नंबर दर्ज था। उसके फोन मिलाने ही जालसाज ने एक रुपये भेजा। उसके बाद उसने एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करने के बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। जालसाज ने कहाकि यह ओटीपी बताते ही पांच सौ रुपये उसके खाते में तुरंत वापस पहुंच जाएगा। जैसे ही उसने ओटीपी बताया उसके बैंक खाते से चालीस हजार रुपये निकल गए। मैसेज देखकर सुमित के होश उड़ गए। उसके कॉल बैक की लेकिन, दूसरी तरफ से फोन नहीं मिला। धोखाधड़ी का अहसास होने पर सुमित कोतवाली पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें