फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



मऊरानीपुर। उपजिलाधिकारी अजय यादव ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ नगर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक दुकानदार सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए थे। उन्होंने दुकानदारों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान एक दुकानदार के पास एलपीजी गैस के उपकरण के साथ दो घरेलू गैस सिलिंडर मिलने पर पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




एसडीएम ने ठेले पर खाद्य सामग्री बेचने वालों को बाजार से हटाकर अधिशासी अधिकारी को नदी किनारे एक जोन बनाकर ठेले लगवाने के निर्देश दिए। वहीं, सुखनई नदी घाट पर कच्ची शराब बेच रहीं दो महिलाओं एवं शराब पी रहे चार लोगों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। महिलाओं के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब के पाउच बरामद किए गए। एसडीएम ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं आबकारी निरीक्षक को क्षेत्र में बिक रही कच्ची शराब पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें