झांसी। मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
राजकीय इंटर कालेज में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में सत्ताइस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इनमें पांच पेंच काटकर प्रथम पुरस्कार उज्ज्वल श्रीवास्तव ने हासिल किया। जबकि, विशाल कुशवाहा दूसरे व अनूप शिवहरे तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा व मेयर किरण राजू बुक सेलर ने भी पतंग उड़ाई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने की।
इस मौके पर सुबोध गुबरेले, राजीव सिंह पारीछा, संजीव तिवारी, संजीव अग्रवाल, मुकेश मिश्रा, रोहित गोठनकर, गिरिजा तिवारी,
सुमन पुरोहित, राजकुमारी, डा. शारिक खान, सतीश कुशवाहा, दिलीप पुरी, जगदीश राज, विनीत खटीक, कमलेश परिहार, हेमंत ठाकुर, सौरभ मिश्रा, राजकांतेश वर्मा, प्रियांशु डे, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।