फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्कूल, नहीं आएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विद्यालय - फोटो : ????????
विज्ञापन
झांसी। तीन माह बाद आज बुधवार से सभी सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। शिक्षक आएंगे, लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं रहेगी। शिक्षक स्कूलों में संचालित सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराएंगे। इधर शिक्षक संगठनों ने स्कूलों के सैनिटाइज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव एवं लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल - कालेज बंद कर दिए गए थे। अब यह स्कूल खोले जा रहे हैं। लेकिन इनमें विद्यार्थियों की मौजूदगी नहीं रहेगी। हालांकि शिक्षक आएंगे और कायाकल्प, मध्याह्न भोजन वितरण की धनराशि एवं किताबों का वितरण सहित अन्य कार्य पूरा कराएंगे। इधर, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने मांग की है कि विद्यालयों को सैनिटाइज कराया जाए। इधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने कहा कि खुल रहे माध्यमिक विद्यालयों को सैनिटाइज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें