फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी चेक शर्ट और भूरे पैंट में दिखेंगे बच्चे

Wed, 14 Jun 2017 01:04 AM IST
jhansi
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी कलरफुल ड्रेस में नजर आएंगे। बेसिक स्कूलों के बच्चे जल्द ही गुलाबी चेक शर्ट और भूरे पैंट में दिखेंगे। शासन के निर्देश पर 15 जुलाई तक सभी स्कूलों में नई ड्रेस वितरित कर दी जाएगी।  
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी अब तक खाकी रंग की ड्रेस पहन रहे हैं। रंग के चलते बच्चों का लुक क म आकर्षक दिखता है। कई मर्तबा बच्चेभी नाखुश दिखते हैं। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने भी समय-समय पर ड्रेस का कलर बदलने की मांग करते रहे हैं। इस पर शासन ने बेसिक स्कूलों के बच्चों की ड्रेस में बदलाव किया है। इसके तहत गुलाबी रंग की चेक शर्ट और भूरे रंग की पैंट तय की गई है। नई ड्रेस के वितरण के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक नई ड्रेस विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। जनपद में लगभग एक लाख 48 विद्यार्थियों को यह नई यूनीफार्म वितरित की जाएगी। हालांकि अभी तक शासन से नई ड्रेस के लिए बजट जारी नहीं किया गया है।


बेसिक शिक्षाधिकारी जय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बच्चों को नई कलरफुल ड्रेस वितरित की जाएगी। ताकि बच्चों का व्यक्तित्व आकर्षक नजर आए। ड्रेस की सिलाई, नपाई और खरीद विद्यालय की क्रय समिति द्वारा की जाएगी। ड्रेस की गुणवत्ता की भी जांच लगातार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें