फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से होते हैं प्रभु के दर्शन: हितेंद्र कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग से होते हैं प्रभु के दर्शन: हितेंद्र कृष्ण
विज्ञापन

झांसी। भागवत कथा व्यास हितेंद्र कृष्ण महाराज ने कहा कि प्रभु के दर्शन पाने हैं, तो सत्संग अवश्य करें। सत्संग से हृदय और भाव पवित्र होते हैं। विचारों में शुद्धता आती है।
विज्ञापन

पितरों के कल्याण के लिए पानी वाली धर्मशाला स्थित हरि हरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हो रहे श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए धर्म करो, अधर्म नहीं। क्योंकि धर्म करने से ही ईश्वर का साथ प्राप्त होता है। अधर्म की राह पर चलने वाले लोग भटकते रह जाते हैं। उन्होंने भजन ‘मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाये रखना’ सुनाया, जिस पर श्रोता झूम उठे। उन्होंने प्रवचन में कहा कि पवित्र जीवन जीने से ईश्वर हमेशा आपके साथ रहता है। जब भी संकट आता है, परमात्मा अपने भक्त की रक्षा के लिए स्वयं ही चले आते हैं। आवश्यक है कि प्रत्येक मानव अपने माता पिता, गुरु एवं जरूरतमंदों की सेवा करे। इस अवसर पर पिंटू अग्रवाल, सुनील गुप्ता, मंजू भट्ट, दिनकर मिश्रा, रजनी गुप्ता, शशि पाठक, अरविंद भट्ट, नंद किशोर सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें