फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटा गणेश चतुर्थी : सौभाग्य योग में होगी आज भगवान गणेश की पूजा आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कोछाभांवर। शुक्रवार को संकटा गणेश तिल चतुर्थी व्रत श्रद्धा से मनाई जाएगी। महानगर के गणेश मंदिरों में भगवान का पूजन-अभिषेक होगा। महिलाएं विधि विधान से व्रत रखेंगी एवं पूजा कर काले तिल के लड्डू का प्रसाद अर्पण करेगी। पर्व पर सौभाग्य योग, मघा तथा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार आज, 17 जनवरी को संकटा गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। इसे विनायक चतुर्थी, माघ की चतुर्थी एवं तिलकुटा चतुर्थी भी कहते हैं। पर्व पर मघा नक्षत्र सुबह 12:43 बजे तक इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। सौभाग्य योग होगा, जो बहुत शुभ है। उनके अनुसार, चंद्र उदय रात्रि 8:45 बजे होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का परायण किया जाता है।
विज्ञापन




उनके अनुसार पर्व पर वस्त्र, लड्डू आदि दान का महत्व है। महिलाएं व्रत धारण कर भगवान गणेश एवं रिद्धि-सिद्धि की पूजा करेंगी। पूजन के समय काले तिल के लड्डू, मोदक आदि प्रसाद का अर्पण किया जाता है। गणेश चालीसा का पाठ एवं गणेश मंत्रों का जाप किया जाता है।
विज्ञापन


इधर, महाराष्ट्र गणेश मंदिर में सुबह 7:30 बजे से अथर्व शीर्ष का पाठ एवं भगवान का अभिषेक पूजन होगा। समाज के पुरोहित गजानन खानवलकर के अनुसार शाम को भी पूजन एवं भजन कीर्तन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें