डॉ. संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अफसर ही नहीं बड़े से बड़ा नेता या रसूकदार भी गलत काम करेगा तो सरकार छोड़ने वाली नहीं है। इस सरकार में सब काम पारदर्शी तरीके से होते हैं। वो रानी लक्ष्मीबाई के किले के भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक करते हैं। हर 15 दिन में मंत्रिपरिषद की बैठक होती है। सभी मंत्री अफसरों से लेकर अन्य बातें रखते हैं। सभी की बात सुनने के बाद सीएम कार्रवाई करते हैं। सपा प्रमुख के सवाल पर बोले कि पहले वो अपने परिवार, पार्टी और कार्यकर्ताओं को संभालें, बाकी बात बाद में करें।