फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा इश्क: प्रेमिका ने प्यार तो किया पर साथ नहीं दिया, प्रेमी ने लगाई फांसी; मां की साड़ी से बनाया फंदा

Fri, 19 May 2023 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

पिता ने बताया कि बेटे ने लड़की की फोटो दिखाकर उससे शादी करने की बात कही थी लेकिन, कुछ दिनों पहले उस लड़की ने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। इसको लेकर संतोष बहुत डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
मृतक संतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली निवासी प्रेमिका के धोखा देकर शादी कर लेने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले वह दिल्ली से घर लौट आया था। सुसाइड करने से पहले उसने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांव निवासी रामस्वरूप परिहार ने बताया कि उनका बेटा संतोष परिहार (30) दिल्ली में मेडिकल लाइन में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। बेटे ने लड़की की फोटो दिखाकर उससे शादी करने की बात कही थी लेकिन, कुछ दिनों पहले उस लड़की ने धोखा देकर किसी और से शादी कर ली। इसको लेकर संतोष बहुत डिप्रेशन में था।

दो दिन पहले संतोष दिल्ली से घर आ गया। तभी से शराब पी रहा था। गुरुवार को पूरे दिन वह अपने दोस्तों के साथ था। देर रात वह दो बजे घर आया। मैंने दरवाजा खोला तो शराब पिए था। वह ढाबा से खाना लेकर आया था। उसने खाना खाया। वह बाहर आकर सो गये। सुबह उठने पर बेटे ने गेट नहीं खोला। खिड़की से देखा तो बेटा संतोष फंदे पर लटका था।

मरने से पहले संतोष ने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया। कमरे से टूटा हुआ फोन बरामद हुआ है। वहीं, फंदा लगाने के लिए उसने पंखे को नीचे उतारा। फिर पंखे की कुंदे पर मां की साड़ी से फंदा बनाकर लटक गया। आज सुबह मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में संतोष सबसे बड़ा था। उससे छोटी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। वहीं, सबसे छोटा भाई आकाश है। पिता खेतीबाड़ी में करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें