फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रन फॉर मणिकर्णिका मिनी मैराथन 26 को, प्रथम विजेता को मिलेगी स्कूटी, लड़की हूं, लड़ सकती हूं थीम पर हो रहा आयोजन

Mon, 20 Dec 2021 11:53 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रन फॉर मणिकर्णिका इसी अभियान की एक कड़ी है। कार्यक्रम संयोजक राहुल रिछारिया ने बताया कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की तरफ से लड़ी हूं, लड़ सकती हूं थीम के साथ 26 दिसंबर को मुक्ताकाशी मंच से रन फॉर मणिकर्णिका मिनी मैराथन होगी। प्रथम पुरस्कार पाने वाली महिला को स्कूटी, 25 विजेताओं को स्मार्टफोन और 100 को फिटनेस बैंड दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, हक के लिए संघर्षरत रहेगी। रन फॉर मणिकर्णिका इसी अभियान की एक कड़ी है। कार्यक्रम संयोजक राहुल रिछारिया ने बताया कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा। इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

मैराथन के लिए काफी पंजीकरण हो चुके हैं। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 7307782654, 8604733877 और 8303300767 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे ने समस्त नारी जाति को आत्मविश्वास से भर दिया है। जिलाध्यक्ष भगवान दास कोरी कहा कि पंजीकरण, अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पार्टी के वॉलेंटियर जुटे हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, नीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें