फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कारखाना में हंगामा, गुस्साए कर्मियों ने खंड अभियंता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे वैगन मरम्मत कारखाना में बोनस को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। आंदोलित कर्मचारियों को समझाने पहुंचे एक वरिष्ठ खंड अभियंता को आक्रोशित कर्मचारियों ने पीट दिया। उनको प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से कारखाना में काफी देर तक अफरातफरी फैली रही। देर शाम तक कर्मचारियों की सीडब्ल्यूएम समेत अन्य अफसरों से बात हुई लेकिन, कोई भी बीच का रास्ता नहीं निकल सका था।
विज्ञापन

कारखाना में बुधवार सुबह से ही इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने डूल डाउन प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब दो बजे वरिष्ठ खंड अभियंता एसवी तोमर वहां कर्मचारियों को समझाने पहुंचे लेकिन, नाराज कर्मचारी उनसे उलझ गए। कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उनको प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले जाया गया। उधर, यूनियन नेताओं एवं सीडब्ल्यूएम के बीच भी चर्चा हुई लेकिन, उनके बीच वार्ता का कोई हल नहीं निकला। कर्मचारी 2018 की टाइम स्टडी के मुताबिक इंसेंटिव बोनस की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें