फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आरटीओ ने कैंसिल किया 150 बसें चलाने का प्लान, कुंभ मेला के लिए चलेंगी सिर्फ 25 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय का कुंभ मेला के लिए 150 बसें चलाने का प्लान मुख्यालय ने निरस्त कर दिया है। मुख्यालय से मेला के लिए बसों के संचालन का प्लान बना कर भेज दिया गया है। इसके आधार पर कुंभ मेला के लिए झांसी, उरई व ललितपुर से सिर्फ 25 बसें चलेगी। 11 जनवरी तक 125 बसें कौशांबी और उन्नाव पहुंचेंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने महाकुंभ के लिए 150 रोडवेज बसों के संचालन की योजना बनाई थी। तय किया था झांसी, उरई व ललितपुर में 19 अस्थायी स्टैंड बनाकर बसें संचालित होंगी। इसके तहत कोंच से 10, जालौन से आठ, मदारीपुर से आठ, कुठौंद से चार, मऊरानीपुर से सात, गरौठा से पांच, टहरौली से चार, कटेरा से छह, माधौगढ़ से छह, रमपुरा से चार, मोंठ से आठ, कुरैठा से चार, कोटरा से चार, रानीपुर से चार, मन्ननपुर से आठ, समथर से 10, नदीगांव से 10, उरई बस स्टैंड से 15, झांसी बस स्टैंड से 20 व गुरसराय से पांच बसों का संचालन होना था।
विज्ञापन




आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रयागराज में बैठक हुई। इसमें उच्चाधिकारियों ने 150 बसों के संचालन का प्लान निरस्त कर दिया। अब झांसी व उरई से 10-10 तथा ललितपुर से पांच बसें सीधे कुंभ मेला के लिए यात्रियों को लेकर जाएंगी। शेष 125 बसें दुरुस्त करके 11 जनवरी तक तय जिलों में भेजनी हैं।
विज्ञापन


कौशांबी के महेबा घाट, मंझनपुर, सराय अकील, भखारी व पुरखास से 98 तथा उन्नाव के बक्सर से 27 बसों का संचालन तय किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि कुंभ मेला के लिए 150 बसों के संचालन का मुख्यालय से प्लान आ गया है। इसके तहत बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें