फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब देकर कहेंगे दिल की बात

विज्ञापन
वेलेंटाइन-डे के रोज डे के उपहार के लिये बाजारों में सजे गुलाब के फू्ल।
विज्ञापन
झांसी। इजहार-ए-इश्क को हर कोई बेताब है। जवां दिल अपने पार्टनर को दिल की बात कहने के लिए धड़क रहे हैं। प्यार के त्योहार को मनाने के लिए हर किसी में उत्साह है। शुक्रवार से शुरू हो रहे वेलेंटाइन वीक में गुलाब के जरिये दिल की बात कही जाएगी। बाजार भी गुलाब की खुशबू से महक रहा है। व्यापारी भी वेलेंटाइन वीक को लेकर खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

प्यार के त्योहार वेलेंटाइन वीक का शुक्रवार को रोज डे के साथ आगाज होगा। युवाओं में रोज डे को लेकर खासा उत्साह है। गुलाब के जरिये दिल की बात कहने के लिए युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है। बाजार में तरह-तरह के गुलाबों की आमद हुई है। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में पीला गुलाब और सफेद गुलाब भी आया है। वहीं गुलाब की बिक्री शुरू भी हो गई है। व्यापारी उमेश कुमार ने बताया कि गुलाब की कीमत 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। युवा गुलाब के बुके ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं गिफ्ट गैलरीज भी गुलाबों से सजी हुई हैं। यहां गुुलाब की लैंप, गुलदस्ते और प्लास्टिक के गुलाब सजे हुए हैं। इनकी रेंज 300 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। वेलेंटाइन वीक को लेकर दुकानदारों को भी अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया पर वेलेंटाइन का खुमार
सोशल मीडिया पर भी वेलेंटाइन का खुमार छाया हुआ है। व्हाट्स एप, फेसबुक समेत तमाम सोशल साइट्स पर एक दूसरे को वेलेंटाइन वीक की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। वहीं युवा दिल अपने पार्टनर से दिल की बात कहने के तरीके खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें