फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बूथ अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण : नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। भारतीय जनता पार्टी मऊरानीपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन एक रिसोर्ट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय मंत्री कानपुर क्षेत्र नागेंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण से किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम का गान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण व जमीनी कड़ी होता है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि असली राजनीतिक लड़ाई बूथ पर ही होती है, हमें अपने बूथ को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र सिंह बघेल, गुड्डी रानी पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष शशि श्रीवास, नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, बंगरा ब्लॉक प्रमुख भारती आर्य, सुरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें