फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। कस्बा के एक विवाहघर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा, गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में गरौठा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर से बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन व समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने व आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। गरौठा विधायक ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने बूथ समितियों को मजबूत करने, मतदाताओं से नियमित संपर्क बनाने व सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी ने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, अनुशासन व समर्पण की भावना पर आधारित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रतिनिधि है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी, रामजी परिहार, कपिल मुदगिल, टीकाराम पटेल, वीरप्रताप चौहान, गुरदीप गुर्जर, ब्रह्मजीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें