फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों की कमी से जूझ रहा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल के परिवहन विभाग में चालकों की भारी कमी है। वर्तमान में डेढ़ सौ चालक कम हैं। इससे रोडवेज को बस संचालन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन से चालकों की कमी दूर करने की मांग की गई है। संविदा पर उनकी नियुक्ति कर अस्थाई व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

झांसी परिक्षेत्र में चालकों की कमी से रोडवेज बसों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। अभी स्थायी नियुक्ति नहीं हो रही है, जबकि शासन को चालकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आदेश नहीं आने तक संविदा पर उन्हें नियुक्त कर बसों का संचालन किया जा रहा है।
आरएम, झांसी परिक्षेत्र संदीप अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज में चालकों की स्थायी नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। फिलहाल संविदा चालकों की नियुक्ति कर बसों का संचालन किया जा रहा है। अस्थाई भर्ती के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रोडवेज के हंसारी स्थित झांसी डिपो में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। ताकि भर्ती कर बसों का संचालन किया जा सके। स्थायी नियुक्ति के लिए शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। डेढ़ माह में 50 संविदा चालकों की भर्ती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें