झांसी। दीपावली और छठ पर्व के लिए रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली है। कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन योजना घोषित कर दी है। वहीं, बस के स्टैंड से चलने से पहले परिचालक को यात्रियों के टिकट बनाए जाने के बाद यात्रियों की संख्या और आय का भी विवरण पंजिका में दर्ज कराना होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि नौ दिन लगातार ड्यूटी करने और निर्धारित औसत किलोमीटर बस चलाने पर इन्हें एक मुश्त धनराशि 3150 रुपये दिए जाएंगे। दस दिन लगातार ड्यूटी पर चार हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, कार्यशाला में कार्यरत कर्मचारियों को दस दिन की ड्यूटी पर एक मुश्त धनराशि 1200 रुपये दिए जाएंगे।