फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे नहीं हो सके दूर, लोग मुसीबत झेलने को मजबूर

विज्ञापन
महावीरन से पुलिया नं.9 जाने वाली सड़क में लीकेज से हुआ गड्ढा।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में सड़कों की बदहाली लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। जल निगम और जियो कंपनी ने पाइपलाइनें और केबल डालने के लिए सड़कों को खोद दिया और निर्माण कराना भूल गए। इसे लेकर आए दिन शिकायतें नगर निगम के पास पहुंच रही हैं। वहीं, महानगर में तमाम अन्य सड़कों पर गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

शिवाजी नगर से नारायण बाग मार्ग
महानगर के शिवाजी नगर से नारायण बाग मार्ग का हाल बदहाल हो गया है। पाइपलाइनें डालने के बाद जल निगम ने सड़क का निर्माण नहीं कराया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी कई बार जल निगम को पत्र लिखा गया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। साथ ही, गड्ढों में गिरकर आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं।
बीकेडी से चित्रा चौराहा मार्ग
महानगर का प्रमुख चौराहा बीकेडी से चित्रा चौराहा जाने वाला मार्ग भी जर्जर हो गया है। इस मार्ग से आए दिन तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन कि सी को मार्ग की दुर्दशा नजर नहीं आती। सड़क पर बिछी डामर की गिट्टी उखड़ने से आए दिन वाहन चालक फिसलते हैं। नगर निगम ने इसे दुरुस्त नहीं कराया है।
विज्ञापन

बीकेडी से जीवन शाह तिराहा
महानगर के बीकेडी से जीवन शाह तिराहा मार्ग भी जर्जर हो गया है। यहां पर कई गड्ढे हो गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सड़क पर पैचवर्क करा दिया गया था, लेकिन अब वह भी उखड़ने लगा है। यहां से रोज बड़ी संख्या मेें वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हुई है।
महावीरन से पुलिया नंबर नौ मार्ग
शहर के महावीरन से पुलिया नंबर नौ मार्ग भी गड्ढों का शिकार है। यहां पर पाइपलाइन लीकेज होने के चलते गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने कई बार निगम अधिकारियोें से शिकायत की, लेकिन हर बार बजट न होने का हवाला देकर शिकायत निस्तारित कर दी जाती है।
लोग कहते हैं
महानगर की सड़कों का हाल बदहाल है। सड़कें खराब होने से दिक्कत होती है। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।- अजीत कुमार
सड़कों की दुर्दशा को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोद दी जाती है, लेकिन बनाने कोई नहीं आता।- रामू कुशवाहा
बीकेडी से चित्रा चौराहे जाने वाले मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। यहां से तमाम अफसर गुजरते हैं, लेकिन किसी को सड़क दिखती नहीं है।- अमर
सड़कों को खोद दिया जाता है, लेकिन फिर बनाया नहीं जाता। आए दिन केबल डालने के लिए सड़कें काटी जा रही हैं।- जगदीश
एक सप्ताह में सही करें सड़कें
महानगर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर नगर निगम के मुख्य अभियंता ने जियो कंपनी को नोटिस देकर सड़कों को एक सप्ताह में ठीक कराने के लिए कहा है। मुख्य अभियंता एस अंबेडकर ने जियो कंपनी को नोटिस देकर कहा है कि सड़कों को काटकर दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। आए दिन इसकी शिकायतें मिल रही हैं। एक सप्ताह में सड़क सही न होने पर आगे एनओसी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें