फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को कुचला, चालक फरार, सड़क पर पड़ी रही लाश

Mon, 04 Apr 2022 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

झांसी में एक अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
झांसी में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी चौराहा के पास सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित बस ने सेल्समैन को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। वाहन चालक बस छोड़ कर भाग गया। हादसे के चलते चौराहे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


दतिया से झांसी आ रही एक प्राइवेट बस दोपहर करीब 2:30 बजे कचहरी चौराहा होते हुए बस स्टैंड की ओर जा रही थी। उससे आगे एक मोटरसाइकिल पर एक सेल्समैन सामान लादकर जा रहा था। इसी दौरान बस ने सेल्समैन को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल से गिर कर सेल्समैन बस के पहिए में उलझ गया। करीब सौ मीटर तक बस उसे घसीटते लेकर चली गई। इसी बीच बस में आग लग गई। बस सवारियों से भरी हुई थी।

हादसा होते ही बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, चालक बस रोककर फरार हो गया। सवारियां भी बस छोड़ कर भाग गईं। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी सीओ सिटी प्रदीप सिंह, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए। तब तक वाहनों की कतार लग गई। करीब 20 मिनट शव वहीं पड़ा रहा। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें