फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में रिंकू राजपूत संग 20 साथी गिरफ्तार: जेल से छूटते ही निकाला था हाईवे पर 'भौकाली जुलूस'; देखें Video

Fri, 19 Jul 2024 05:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में जेल से छूटने पर लाव लश्कर संग हाईवे पर जुलूस निकालने वाले युवक समेत 20 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से छह गाड़ियां भी बरामद की हैं। 
विज्ञापन
आरोपी रिंकू राजपूत संग 20 साथी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाव लश्कर संग झांसी-कानपुर हाईवे पर जुलूस निकालने वाले आरोपी रिंकू राजपूत को नवाबाद पुलिस ने शुक्रवार को उसके बीस साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छह गाड़ियां भी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ लिखा पड़ी करके पुलिस उनको जेल भेज रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी रिंकू राजपूत के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। आरोपी रिंकू शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। रिंकू राजपूत पिछले करीब एक साल से हत्या के प्रयास के मामले में जिला कारागार में बंद था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने सैकड़ों गाड़ियों के साथ झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें