फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भुगतान न होने से नाराज सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। नगर पंचायत मोंठ के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को नवीन तहसील परिसर में अपने परिजनों साथ धरना देकर बकाया भुगतान की मांग की। शाम को मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कर्मचारियों को बकाया भुगतान दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
धरने में शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश चंद्र बादल ने बताया कि उनका वेतन, एरियर सहित अन्य देयकों का भुगतान बकाया है। इस संबंध में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अन्य कर्मचारी रमेश कुमार ने बताया कि बकाया भुगतान के लिए लगातार नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। हीरा देवी ने भी अपने लंबित देयों के भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि नगर पंचायत की उदासीनता के चलते उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम करीब छह बजे एसडीएम अवनीश तिवारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत के बाबू को मौके पर बुलाया। प्रकरण को सुना और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कर्मचारियों के बकाया देय का भुगतान किया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें