राष्ट्र आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश में जिलास्तर पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्थानीय स्तर पर मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों ने परेड की सलामी ली और धूमधाम से गणतंत्र का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
झांसी के पुलिस लाइन में भी मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय महिला पुलिस परेड की सलामी ली। वहीं ललितपुर में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में डीएम आलोक सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला जज चंद्रोदय कुमार ,एसपी निखिल पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।