फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और सपा प्रत्याशी के बेटों समेत सैकड़ों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को मोंठ में हुए बवाल के मामले में भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत एवं सपा उम्मीदवार दीप नारायण यादव के पुत्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज भाजपा प्रत्याशी जवाहर राजपूत सुबह सवा पांच बजे नवाबाद थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। वहां बबीना से प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा भी पहुंच गए। एसएसपी के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद विधायकों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ देर पहले मोंठ में भाजपा एवं सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई थी। पुलिस ने देर-रात दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास एफआईआर दर्ज कर ली। सपा कार्यकर्ता अरविंद यादव ने विधायक व भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल के पुत्र राहुल राजपूत, संजीव राजपूत, सुरजीत निवासी बेलसां, कपिल, ध्रुव निवासी बकुवां बुजुर्ग, राजा प्रताप बुंदेला निवासी जौरा, रानू मुदगिल, विकास बादल एवं राहुल पाठक के अलावा पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं, मेन बाजार निवासी विपिन पाठक ने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के पुत्र दीपांकर यादव, वरुण यादव, अंकित यादव, बृजेंद्र यादव, अनिल यादव उर्फ मामा, बॉबी यादव खिरिया, बबलू यादव, विश्वास यादव, प्रद्युम्न यादव, अभिमन्यु यादव, सोमनाथ यादव के अलावा तीन सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत नवाबाद थाने पहुंच गए। थोड़ी देर में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी वहां पहुंचे और धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
दीप नारायण यादव
पूर्व विधायक एवं सपा उम्मीदवार
सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर अराजकता फैलाई। सपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला बोला। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
जवाहर लाल राजपूत
विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें