फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अब तक पूरा नहीं हो सका एरच पुल का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरच। बेतवा पुल की मरम्मत का कार्य 29 जून को शुरू किया गया था। लोक निर्माण विभाग का दावा था कि 30 दिन में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन, 50 दिन बाद भी काम पूर्ण नहीं हो पाया है। ऐसे में भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
बेतवा पुल पर गड्ढा हो गया था। इसके अलावा अन्य कमियां भी थीं। लोक निर्माण विभाग ने 29 जून को मरम्मत कार्य किए जाने के लिए पुल के दोनों ओर अस्थायी दीवार बनाकर आवागमन बंद कर दिया था। विभाग का 30 दिन में मरम्मत कार्य पूरा करने का दावा था। लेकिन, तय अवधि में कार्य हो नहीं पाया। हालांकि, सात अगस्त को पुल से दो पहिया व चार पहिया का आवागमन शुरू कर दिया गया था। लेकिन, पुल से गुजरते हुए वाहन हिचकोले खा रहे हैं। स्थानीय चंद्रकांत पाठक, रविंद्र केवट, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने मरम्मत कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पुल की ऊपरी सतह का मरम्मत कार्य अभी शेष है। जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें