फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नाबालिग पर यौन हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, घर में घुसकर 13 साल की किशोरी से की थी दरिंदगी

Mon, 17 Aug 2026 02:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हाे सकी। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला कि पिछले माह भी उसने एक नाबालिग बच्ची को अपना शिकार बनाया था।
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग पर यौन हमले का आरोपी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा राजीव नगर निवासी रतिराम रायकवार (36) रक्सा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। 11 अगस्त को घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर 13 साल की किशोरी से दरिंदगी की थी। उसके खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसके बाद से रक्सा पुलिस उसे तलाश रही थी। सीसीटीवी फुटेज से खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई।
विज्ञापन


सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि शुक्रवार आधी रात के बाद अठोंदना ओवरब्रिज के पास आरोपी के होने की सूचना पर रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायर करने पर एक गोली आरोपी के पांव में लगी। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस समेत नकदी बरामद हुई है। उपचार के लिए उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पहले भी नाबालिग को बना चुका शिकार
आरोपी रतिराम नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाता था। पुलिस को पूछताछ में मालूम चला कि पिछले माह माह भी उसने एक नाबालिग बच्ची को अपना शिकार बनाया था। रतिराम हलवाई का काम करता था। शादी-सामारोह में बुकिंग पर खाना बनाने जाता था। यहां जाने के बाद वह गांव के बाहर सूनसान घरों की रेकी करता था। दूसरे दिन पहुंचकर वारदात करने की कोशिश करता था। पीड़िता के गांव में भी कुछ दिनों पहले वह कार्यक्रम में हलवाई बनकर आया था। यहां रेकी करने के बाद 11 अगस्त को पहुंचकर वारदात की। रतिराम की करीब 15 साल पहले शादी हो चुकी। परिवार में 12 साल की बेटी है। रतिराम के गिरफ्तार होने की सूचना पर पत्नी भी थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें