फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनाम शहीदों को याद करें आजादी के अमृत महोत्सव में

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। इसमें लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश ने कहा कि आजादी दिलाने में हमारे शहीदों ने बड़ा योगदान दिया है। एक बड़ी संख्या में गुमनाम नायक हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। आजादी के अमृत महोत्सव में इन गुमनाम शहीदों को याद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी संदेश देते हुए जागरूकता रैली तथा सचल चित्र प्रदर्शनी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि इतिहास की किताबों की पुर्नलेखन की आवश्यकता है। राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश को नई दिशा देते हैं। नीति शास्त्री, मोहन नेपाली, चित्रगुप्त, संयुक्त निदेशक डा. मनोज कुमार वर्मा, डा. बीबी त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम अवसर पर पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगायी गई। वहीं आजादी के आंदोलन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें