फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजायन में निर्माण कार्यों में गबन की नए सिरे से जांच करें: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। टहरौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने ग्राम पंचायत उजयान में निर्माण कार्यों में हुए गबन की जांच के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। टहरौली को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई गई। राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई।
समाधान दिवस में सबसे ज्यादा भूमि पैमाइश और अवैध कब्जों की शिकायतों पर डीएम ने कहा कि राजस्व कर्मी एवं लेखपाल अपने क्षेत्र में जाएं और सेक्टर आदि की स्वयं नाप करें, ताकि भूमि विवाद उत्पन्न ही नहीं हो। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर करवाएं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद नहीं निपटने की स्थिति में धारा 145 की कार्यवाही करें। भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण के निस्तारण के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चिरगांव ब्लॉक के गांव उजायन के रणवीर सिंह ने बताया कि कई बार उजायन पंचायत में हुए गबन की शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन इसके निस्तारण में बगैर उनका पक्ष सुने फर्जी तरीके से निस्तारण करके पोर्टल पर रिपोर्ट लगा दी। इस पर डीएम ने मामले की जांच जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंपी। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि टहरौली को तहसील मुख्यालय बने 30 वर्ष हो गए, लेकिन नगर पंचायत न होने के कारण मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे में दो ग्राम पंचायत टहरौली किला एवं टहरौली खास हैं। आबादी 20 हजार से ज्यादा है। टहरौली नगर पंचायत होने के लगभग सभी मानक वर्तमान में पूर्ण कर रहा है। नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता रखें। फीडबैक में असंतुष्ट मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2026 की तैयारियां के बारे में जानकारी ली। कहा कि वोटर लिस्ट में संशोधन किए जाने का कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। उन्होंने उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि यदि बीएलओ द्वारा घर में बैठकर मतदाता सूची संशोधन किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, एसडीएम गौरव आर्या सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें