फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सा-ललितपुर हाईवे पर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा-ललितपुर हाईवे पर दोपहर में अचानक एक कार में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। इस वजह से हाईवे पर ट्रैफिक करीब आधे घंटे ठप रहा। थोड़ी देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उड़ीसा निवासी प्रकाश चंद इन दिनों बबीना कैंट में तैनात हैं। शनिवार को एक दुर्घटना में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। आज दूसरी गाड़ी की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को वह गैराज लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह बिजौली के पास पहुंचे, अचानक इंजन के पास से आवाज आने लगी। थोड़ी देर बाद वहां से तेजी से आग की चिंगारी निकलने लगी। कार के अंदर गैराज का कर्मचारी बैठा था।
वह कूदकर बाहर निकल आया। देखते-देखते कार में आग लग गई। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दे दी। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच सकी। आग के विकराल रूप को देखकर हाईवे पर यातायात ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझने के बाद ही रास्ता खुल सका। पुलिस के मुताबिक आग की चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें