फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP Candidate List: अयोध्यावासी रवि प्रकाश कुशवाहा लड़ेंगे झांसी से चुनाव, जिले से रहा है ये संबंध

Mon, 29 Apr 2024 10:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बसपा ने नौ अप्रैल को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से राकेश कुशवाहा एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया था। आठ दिन बाद ही अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए राकेश कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद पार्टी ने रवि प्रकाश कुशवाहा के नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या निवासी रवि प्रकाश कुशवाहा को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। उधर, लाला राम अहिरवार को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। इस तरह प्रत्याशी की घोषणा को लेकर पार्टी में चल रही ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है।

विज्ञापन

बसपा ने नौ अप्रैल को झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट से राकेश कुशवाहा एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया था। आठ दिन बाद ही अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए राकेश कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तभी से नए प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। जातिगत समीकरणों के अनुसार कुशवाहा समाज से ही प्रत्याशी घोषित करने पर जोर था।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्टी का एक गुट कैडर के कार्यकर्ता को ही टिकट देने पर अड़ा था। कुशवाहा समाज से स्थानीय स्तर पर कोई नाम सामने न आने पर अब अयोध्या निवासी रवि प्रकाश कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किया है। बताया जाता है कि रवि प्रकाश का संबंध झांसी से रहा है। उनके कई रिश्तेदार यहां रहते हैं। इस कारण वहां काफी लोगों से जुड़े हुए हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष बीके गौतम ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो के निर्देश का पालन करते हुए भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। बताया जाता है कि रवि प्रकाश कुशवाहा 2022 में अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़े थे और हार गए थे। अब उन्हें बसपा ने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था, लेकिन 24 घंटे बाद ही बसपा ने उन्हें झांसी से चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें