फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
ration black marketing, fir
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोटेदार राशन की कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ागांव क्षेत्र में एक कोटेदार ने गरीबों को बांटने के लिए आए राशन की कालाबाजारी कर दी। मामले की पोल खुलने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बड़ागांव क्षेत्र के कोटेदार घनश्याम दास अहिरवार की दुकान का पूर्ति निरीक्षक डौली शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें 35.57 क्विंटल गेहूं, 23.38 क्विंटल चावल, 56 किलो चना कम पाया गया। इसे लेकर डीएम के निर्देश पर कोटेदार के खिलाफ कालाबाजारी करने पर थाना बड़ागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएसओ तीर्थराज यादव ने सभी कोटेदारों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें