झांसी। इस बार झांसी में अनूठी दिवाली होगी। जी हां, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के सम्मान में उनकी जयंती 19 नवंबर तक झांसी जगमग रहेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से हुई। रानी की जयंती पर अमर उजाला की ओर से हो रहे आयोजन का हिस्सा बने लोगों ने तय किया है कि वे घरों व कारोबारी प्रतिष्ठानों में दिवाली पर लगी झालरों व अन्य सजावट को अब 19 नवंबर तक बरकरार रखेंगे। रानी की जयंती के बाद ही ये सजावट हटाई जाएगी। लोगों का कहना है कि ये अच्छा संयोग है कि दिवाली के तुरंत बाद रानी की जयंती है। इस महान दिवस को अभूतपूर्व अंदाज में मनाया जाएगा। इस आयोजन हिस्सा लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल के सदस्य भी बन गए हैं।
पूरा देश भले ही एक दिन दिवाली मनाएगा, लेकिन झांसी छह दिन तक जगमग नजर आएगी। रानी की जयंती 19 नवंबर के बाद ही सजावट हटाई जाएगी।
- संजय उपाध्याय
रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पराक्रम और त्याग से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया था। उनकी जयंती झांसी वालों के लिए महापर्व है। उस खास दिन को उसी अंदाज में मनाया जाएगा।
- अभिषेक चतुर्वेदी
रानी की जयंती को लेकर झांसी के घर-घर में उत्साह है। दिवाली के दिन से लगातार छह दिनों तक हर घर रोशन रहेगा। रानी की जयंती पर घर-घर दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
- राजेश मिश्रा
पहली बार ऐसा होगा जब झांसी दिवाली के बाद भी कई दिनों तक जगमग रहेगा। 19 नवंबर तक झांसी का नजारा दिवाली जैसा ही नजर आएगा। सभी इसकी तैयारी कर रहे हैं।
- राहुल खरे
19 नवंबर की तारीख झांसी के इतिहास की स्वर्णिम तारीखों में से एक है। रानी के प्रति हर झांसी वाले में अगाध श्रद्धा है। रानी का जन्मोत्सव समारोह मनाकर लोग इस श्रद्धा को प्रकट कर सकेंगे।
- असित गुप्ता
छह दिन की दिवाली मनाने को झांसी का हर नागरिक उत्साहित है। सभी ने इसकी तैयारी कर ली है। सजावट तो रहेगी ही, साथ ही 19 नवंबर को रानी की जयंती पर दीप भी जगमगाएंगे।
- हरविंदर सिंह
14 से 19 नवंबर तक झांसी जगमग रहेगा। कोना - कोना रोशन नजर आएगा। सभी अपनी रानी के सम्मान में छह दिनों तक घर - घर में रोशनी बिखेरे रहेंगे। जन्मोत्सव पर दीप जलाए जाएंगे।
- सुशील कुमार
इस बार रानी का जन्मोत्सव भव्य होगा। वीरांगना के सम्मान में 19 नवंबर तक झांसी कोना-कोना जगमग नजर आएगा। आयोजन को लेकर सभी उत्साहित हैं।
- राघवेंद्र सिंह
रानी के जन्मोत्सव पर हर घर में दिवाली की तरह दीप जलेंगे। रंगोलियां बनाई जाएंगी। 19 नवंबर को दिवाली जैसी रौनक नजर आएगी। पूरा झांसी इसके लिए तैयार है।
- कमलेश साहू
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने पूरी दुनिया में झांसी की नारी शक्ति का मान बढ़ाया था। महिलाएं रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाएंगी। रानी के सम्मान में दीप जलाए जाएंगे।
- नीलम सकरैया
गुलामी की जंजीरों में जकड़े भारत का रानी ने मान बढ़ाया था। स्वराज के लिए उन्होंने हंसते - हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। रानी का जन्मोत्सव मनाकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की जाएगी।
- राहुल
छह दिन तक रानी की झांसी उनकी याद में रोशन नजर आएगी। झांसी वाले इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। दिवाली पर सजीं झालरें अब रानी के जन्मोत्सव के बाद ही हटाई जाएंगी।
- बालकिशन
रानी की वजह से पूरे देश में आज झांसी किसी की पहचान का मोहताज नहीं है। रानी का नाम आते ही आज भी हर झांसी वाले का सिर ऊंचा हो जाता है। सम्मान के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
- प्रीति करोसिया
पहली बार झांसी अनूठे अंदाज में दिवाली मनाएगी। रानी की जयंती पर छह दिन तक पूरा नगर रोशन रहेगा। जबकि, 19 नवंबर को घर-घर दीप जलाए जाएंगे व रंगोली सजाई जाएंगी।
- राकेश खुल्लर