फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अवध में जन्मे राम, बधाई गीत पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 क्विंटल के लड्डुओं का लगा रामराजा सरकार को प्रसाद
विज्ञापन


- बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पांडे को किया गया राय प्रवीण पुरस्कार से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात राजाराम की नगरी ओरछा में श्रीराम जन्मोत्सव पर नगर की गलियों से लेकर मंदिर के चौक तक चारों तरफ उत्सव और उल्लास रहा। दिन के ठीक 12 बजे भगवान रामजी का प्राकट्य होने पर श्रद्धालु बधाई गीतों पर झूमकर नाचे। रामराजा मंदिर परिसर में बधाई गीत, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, शहनाई की गूंज के बीच बड़े ही उल्लास के साथ श्रीरामजन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर रामराजा मंदिर को अंदर एवं बाहर फूलों से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। श्रीराम जन्म के साथ सरकार की जन्म आरती हुई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद मंदिर की परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं को रामराजा सरकार को लगाया गया 21 क्विंटल लड्डू, बूंदी, पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। इस पावन पर्व के मौके पर श्रीरामराजा संघर्ष परिषद द्वारा सुबह 9 बजे नगर के प्रथम द्वार कुश नगर से गाजों-बाजों के साथ सरकार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथ पर माता कौशल्या के साथ बाल रूप में विराजमान श्रीराम लला का नगर के द्वार-द्वार पर तिलक किया गया। लोगों ने शोभायात्रा पर श्रीरामराजा सरकार के ऊपर पुष्प वर्षा की। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्रीरामराजा मंदिर परिसर पहुंची। तो वहीं शोभायात्रा में इस्कॉन के सदस्यों ने ढ़ोल, मृदंग, झांझ, मजीरा की ताल पर हरे रामा हरे कृष्णा के संकीर्तन के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस्कॉन संस्था झांसी के सदस्यों के संकीर्तन में श्रृद्धालु रामजी के जन्मोत्सव पर जमकर नाचे। शोभायात्रा के दौरान इस्कॉन के सदस्यों का संकीर्तन राम भक्तों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।


बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पांडे और राजेश तिवारी ने बधाई गीतों की प्रस्तुति दी

श्रीराम जन्म के बाद भव्य बधाई गीत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशाल जनसमूह के बीच देश के प्रख्यात बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पांडे के आज दिन सोने को महाराज, भली भई रामा बधाई मोरे अंगना, अवध मैं जन्मे राम सलोना जैसी बधाइयों और भजनों पर रामजी के भक्त झूमकर नाचे। मंच पर बधाइयों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रीरामराजा संघर्ष परिषद की ओर से जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने राष्ट्रीय बुंदेली लोक गायिका उर्मिला पांडेय को राय प्रवीण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर शोभायात्रा के संयोजक ओमप्रकाश दुबे ने सभी कलाकारों का आभार जताया। वहीं, दूसरी ओर नगर के लोगों में श्रीरामराजा सरकार के ओरछा में आगमन का उल्लास अलग ही दिखाई दे रहा था। ओरछा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, महिलाओं ने द्वारों पर मंगल कलश सजाकर अपने सरकार की अगवानी में मंगल गीत गाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें