फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में खुलने लगी सड़कों की कलई

Sun, 10 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर में बनी सड़कों की उम्र की कलई बरसात से खुलने लगी है। डामर की सड़क की उम्र चार साल होती है, लेकिन एक साल में ही सड़कें डामर छोड़ रही है। निकासी का प्रबंध न होने के कारण जगह-जगह पानी भर रहा है।
विज्ञापन


बरसात क्या शुरू हुई, सड़कों से डामर खिसकने लगा है। इलाइट चौराहा से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क को बने करीब एक साल हुआ है। लेकिन, सड़क बनाते समय पानी की निकासी की ओर ध्यान नहीं दिया गया, इससे पुलिस लाइन के मुख्यद्वार पर पानी भर रहा है। यह मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की रेलमपेल रहती है, जिससे बहुत से दोपहिया वाहन चालकों के ऊपर अन्य वाहनों से पानी के छींटे पड़ रहे हैं। वाहन चालक राहगीर गंदे पानी में भीगने को मजबूर हैं। वार्ड नंबर 26 कोछाभांवर में मुख्य सड़क का डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण सड़क से निकलने वालों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा वार्ड में करीब चार अन्य सड़कें भी निर्माण का इंतजार कर रही हैं। इसको लेकर तहसील दिवस में भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

गोविंद चौराहा के पास की सड़क की हालात तो और भी खराब है। इसकी वजह नालियों पर अतिक्रमण होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर भरा रहना है, जिससे सड़क का डामर उखड़ गया और गड्ढे हो गए हैं। कमोबेश यही स्थिति ग्वालियर मार्ग की है। जहां ढाल होना चाहिए था, वहां इसका ध्यान नहीं रखा गया। इस कारण सिद्धेश्वर मंदिर से होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर तक सड़क कई स्थानों पर खराब हो गई है। बरसात का पानी भरा रहने के कारण सड़क उखड़ने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


शहर में साठ वार्ड हैं। कहीं न कहीं तो परेशानी रहती ही है, एक साथ सभी वार्डों में कार्य कराया जाना संभव नहीं है, लेकिन जहां से भी सड़क की शिकायत आ रही है। उसको रिपेयर कराया जा रहा है। बरसात में जल भराव होना स्वाभाविक है। जनता को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- अरुण प्रकाश
नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें