फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश में असफल साबित हो रहे रेलवे के आईसीएफ कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
छतों से टपक रहा पानी, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बारिश में रेलवे के पुराने आईसीएफ कोच नाकाम साबित हो रहे हैं। कोच की छतों से बारिश का पानी टपक रहा है। शिकायत करने पर भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। रेलवे प्रशासन को यह शिकायत एसी फर्स्ट क्लास के यात्री ने की।
ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली चंबल के एसी कोच ए-1 के 43 नंबर सीट पर सौरभ सिंह यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब ग्वालियर से रवाना हुई तो उस वक्त तेज बारिश हो रही थी और कोच की छत से बारिश का पानी टपकना शुरू हो गया। पानी सीधे उनकी सीट पर गिर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत कोच अटेंडेंट से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन आने से पहले एक्स पर शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार कोच उसी स्थिति में रवाना हो गया। इधर, लगातार बारिश से फर्स्ट क्लास के कोच में पानी भरना शुरू हो गया था। चंबल में आईसीएफ कोच लग रहे हैं। यही कारण है कि सालों पुराने इस कोच को कंडम घोषित करने के बजाय इसे उसी हाल में दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन



दो ओवरब्रिज में भरा पानी, एक में फंसी बस
लगातार हो रही बारिश के कारण खजुराहो अंडरपास और बसई रेलवे के अंडरपास में पानी भर गया। इससे बसई का कई गांवों से संपर्क टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि चेकडैम का पानी ओवरफ्लो होने के कारण उसमें पानी भर गया था। इसमें से निकलना खतरे से खाली नहीं था। इसलिए रेल अधिकारियों के निर्देश पर अंडरपास को बंद कर दिया गया। वहीं, खजुराहो में भी अंडरपास में पानी भर गया। इस कारण इसमें एक बस फंस गई। गनीमत रही कि उस वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। चालक और कंडक्टर बस को छोड़कर सुरक्षित निकल आए। सूचना मिलने पर पीआरओ मनोज सिंह ने पहले अंडरपास बंद कराया। उसके बाद पंपसेट के जरिये ब्रिज से पानी निकाला गया। कई घंटों बाद इस पर आवागमन दोबारा शुरू हो गया। वहीं, दतिया में भी पानी निकालने का काम रेलवे ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें