फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस से हुई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के आने की शुरुआत

विज्ञापन
झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने से पहले पुलिस की कड़ी सुरक्षा दिखी।
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात 10.45 बजे 02181 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस के आने के बाद मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का झांसी रेलवे स्टेशन से निकलना शुरू हो गया। रात में हबीबगंज निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस, मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस व सचखंड एक्सप्रेस भी गुजरीं। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों की चहलकदमी एक बार फिर शुरू हो गई। खानपान स्टॉल भी खुल गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में वैसे तो 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। मगर सोमवार से मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। झांसी से अप और डाउन की 28 ट्रेनें गुजरनीं हैं। चूंकि, अभी ज्यादातर ट्रेनों के खाली रैक अपने आखिरी स्टेशन पर खड़े हैं। इस कारण पहली ट्रेन 02181 जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस झांसी रात 10.45 बजे आ सकी। इस ट्रेन का यह पूर्व निर्धारित समय है। इसके बाद रात 1.30 बजे मुंबई लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस, रात 2.45 बजे 02155 हबीबगंज निजामुद्दीन एक्सप्रेस, व सुबह 4.50 बजे 02715 सचखंड एक्सप्रेस आई। इन ट्रेनों से आने और जाने वाले यात्रियों की मुख् हॉल में मशीन से थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हॉल में बनाए गए काउंटर पर टिकटों की जांच की गई।
वहीं, सोमवार से रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की भी चहलकदमी शुरू हो गई। सभी ने अपना- अपना मोर्चा संभाल लिया। प्लेटफार्म एक, दो- तीन पर खानपान स्टॉल भी चालू हो गए। स्टेशन पर निगरानी के लिए डायरेक्टर के अलावा दो और अफसरों को लगाया गया है। तीनों अधिकारियों की आठ- आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ व वाणिज्य कर्मी भी करेंगे थर्मल स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण झांसी के अलावा अन्य स्टेशनों पर आने और जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग में आरपीएफ व वाणिज्य कर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी झांसी, आरपीएफ ग्वालियर, तालबेहट, बबीना, डबरा, मोंठ, उरई, पुखरायां, डिप्टी एसएस धौर्रा, जाखलौन, चिरगांव, एट, कालपी, लालपुर व वाणिज्य कर्मी ललितपुर, मुरैना में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें