फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गुल रही बिजली

विज्ञापन
power supply cut from aandhi
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात तेज हवाओं के बीच हुई बारिश में शहर की बिजली काफी देर तक वक्त तक बंद रही। बारिश से कई क्षेत्रों में फाल्ट आ गए। इससे उन इलाकों की आपूर्ति देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हरे।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब दस बजे तेज हवाओं के बीच बारिश होने पर हंसारी व दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से जेल चौराहा, रानीमहल, सूतीमिल, गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, प्रेमनगर, मुन्नालाल, उन्नाव गेट पंचवटी, मेडिकल, बिजौली, पुलिया नंबर नौ, ग्रोथ सेंटर सबस्टेशन की बिजली को बंद कर दिया गया। बारिश व हवाएं शांत होने के बाद ही एक- एक कर सबस्टेशनों की बिजली को चालू किया गया। वहीं, बारिश से कई इलाकों में फाल्ट भी आ गए, जिससे कर्मचारी उनकी मरम्मत में देर रात तक लगे रहे। संबंधित क्षेत्र के लोग भी बिना बिजली के परेशान रहे।
बिजली के निजीकरण का विरोध
झांसी। कांग्रेस की वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में बिजली के निजीकरण का विरोध किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सभी परियोजनाओं को तहस नहस करने का काम चल रहा है। निजीकरण के नाम देश के एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन बेचे जा रहे हैं। मनीराम कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार बिजली को निजी हाथों में देकर निजी कंपनियों का एकाधिकार कराना चाहती है। इस अवसर पर पूर्व महामंत्री अमीरचंद्र आर्य, रघुराज शर्मा, अफजाल हुसैन, मुन्नी देवी अहिरवार, नीता अग्रवाल, जगमोहन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें